May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2022। तोलियासर मेले में हुए सांवरमल सुथार हत्याकांड में मृतक सांवरमल के भाई श्रीभगवान ने मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि श्रीभगवान सुथार की लिखित रिपोर्ट पर आरोपी गांव धीरदेसर चोटियान निवासी मनोज जाट, लेखराम जाट ओर अन्य दो-तीन लड़को के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। श्रीभगवान ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने भाई सांवरमल ओर मित्र छत्रपाल सिंह के साथ तोलियासर पैदल जा रहा था। रास्ते मे कांकड़ भैरूंजी मंदिर के पास आरोपी सड़क पर मोटरसाइकिल लिए खड़े थे और आती जाती लड़कियों, महिलाओ के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। सांवरमल ने उन्हें टोका तो लेखराम ओर अन्य 2-3 लड़को ने सांवरमल को पकड़ लिया व मनोज ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच सीओ दिनेश कुमार करेंगे। विदित रहे कि इस मामले में पुलिस ने 3 जनो को राउंडअप कर लिया है तथा मुकदमा दर्ज होने के बाद उन आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकेगी। घटना के बाद से ही आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग पर आंदोलन चल रहा है और आंदोलन को उग्र होता देख जिला पुलिस एसपी भी कुछ देर में मौके पर पहुंचने की सूचना है।श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के विश्वशनीय सूत्रों द्वारा कल घटना के तुंरत बाद मौके से मिली सूचना के आधार पर टाइम्स ने घटना की सबसे पहले ओर प्रमाणिक खबर का प्रकाशन किया था। जिसमे टाइम्स ने कल ही छेड़छाड़ से रोकने पर हत्या होने की सूचना प्रकाशित की थी।