May 21, 2026
vikash

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2022। तोलियासर हत्याकांड में कल रात से चल रहा विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शनिवार शाम करीब 5 बजे थानाधिकारी को लाइन हाजिर करने, 1 आरोपी को गिरफ्तार करने ओर बाकी मांगे 2 दिनों में पूरी करने के आश्वासन के बाद सहमति बनी। मृतक के परिवार के प्रति संवेदना को देखते हुए समझौते के तुरन्त बाद पोस्टमार्टम करवाने ओर शनिवार शाम को ही अंतिम क्रिया करवाने का कार्य शुरू हो गया है। आज आक्रोशित लोगों ने दोपहर 2 बजे तक मांगे नही मानने पर हाइवे जाम कर दिया था और शाम 4 बजे का अल्टीमेटम दिया था। शाम 4 बजे तक भी मांगो पर कार्रवाई नही दिखी तो करीब 4.30 बजे दुबारा हाइवे जाम कर दिया गया। इसके बाद एडिशनल एसपी सुनील कुमार में थाने के गेट पर प्रदर्शनकारियों के बीच आकर थानाधिकारी को हटाने और एक आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दी। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ओर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की सहमति से 2 दिन के लिए आंदोलन को स्थगित किया गया और शव के पोस्टमार्टम की सहमति बनी। आप भी इस खबर में दिए गए लिंक पर क्लिक कर समझौता सूचना का लाइव सीधे थाने से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के यूट्यूब चैनल/फेसबुक पेज पर देख सकते हैं। https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1256875388441081&id=100063778070450

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शाम 4.30 बजे दुबारा हाइवे जाम करने के बाद प्रसाशन ने की मांग मानने की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 4 बजे का अंतिम अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद दुबारा हाइवे जाम करते आक्रोशित कस्बेवासी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने को घेर कर खड़े सेंकडो की संख्या में कस्बेवासी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी को हटाने की सूचना देते एडिशनल एसपी।