






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2022। तोलियासर भेरूजी की श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर तक कि पदयात्रा के दौरान हुए हत्याकांड की गाज थानाधिकारी पर गिरी है। हत्याकांड के बाद से ही शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ प्रमुख मांग यही रखी गई की गई के थानाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाए। मेले में पुलिस जाप्ते की तैनाती में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे और इसी कारण मेले में असामाजिक तत्वों की हिम्मत बढ़ने की बात कही गई। एडिशनल एसपी ने पब्लिक के बीच मे आकर उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुसार थानाधिकारी वेदपाल शिवराण को श्रीडूंगरगढ़ से हटाने की सूचना दी। साथ ही एक आरोपी की गिरफ्तारी कर लेने और 2 दिनों में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कर लेने का आश्वासन दिया है।




