May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2022। श्राद्ध के बाद प्रारंभ होने वाले नवरात्र पर्व की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। मंदिरों में रंग रोगन करने के साथ ही सजावट की जा रही है। माता के निज मंदिर को भी विशेष रूप से सजाया जाने लगा है। आडसर बास स्थित माताजी, दधी माता मंदिर, स्वर्णकार माताजी मंदिर, सरस्वती माता मंदिर सहित सभी माता के दरबारों में उत्साह के साथ तैयारियां प्रारंभ हो गई है। आडसर बास माताजी मंदिर में श्रीकिशन व्यास की अध्यक्षता में तैयारियों संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसाद, डेकोरेशन, कीर्तन व अनेक व्यवस्थाओं संबंधी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गयी। समिति के मंत्री हरिप्रसाद मूंधड़ा ने बताया कि इस दौरान जगदीश राठी, सुशील डागा, श्याम सुंदर व्यास, अशोक दर्जी, सूर्यप्रकाश तापड़िया, मनोज व्यास, गोपाल राठी, गोपाल तापड़िया, घनश्याम डागा, विनोद व्यास सहित मंदिर पुजारी बजरंग व्यास व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं की तैयारियों संबंधी बैठक संपन्न हुई।