May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्रीकरणी हैरिटेज रिसोर्ट द्वारा आगामी 29 और 30 सितंबर को धमाकेदार “द ग्रेट डांडिया महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में श्रद्धा व भक्ती के साथ गरबा व डांडिया की उमंग व जोश श्रद्धालुओं में नजर आएगा। गरबा व डांडिया प्रेमी श्रद्धालु कोरोना के दो सालों में डांडिया महोत्सव का आयोजन नहीं होने से मायूस थे और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व करणी हेरिटेज द्वारा द ग्रेट डांडिया महोत्सव के आयोजन की खबर प्रकाशन के साथ ही श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। रंग बिरंगी रोशनी के साथ रंग बिरंगे परिधानों में सजे धजे लोग माँ भवानी के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट करेंगे। उत्सव में चार चांद लगाएं जाएंगे कस्बे के प्रसिद्ध व विश्वसनीय ज्वेलर्स जेपी ज्वेलर्स द्वारा जो चांदी के सिक्कों की बौछार रूपी उपहार श्रद्धालुओं को देंगे। आयोजन के दोनों दिन “गरबा क्वीन, डांसर फेमिली, बेस्ट ड्रेस पुरूष, बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट चाइल्ड डांसर, बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट कपल डांसर, बेस्ट हेयर स्टाइल, सेल्फी क्वीन, मोस्ट ब्यूटीफुल, बेस्ट गरबा ग्रुप, बेस्ट स्माईल, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट लुक, लीटिल स्टार, चार्मिंग कपल ऑफ द डे, एनर्जेटिक गरबा मेल और फिमेल, क्लासी बट ट्रेडिशनल लुक, बेस्ट कॉरियोग्राफर, बेस्ट फोटोग्राफर” सहित 20 अवार्ड दिए जाएंगे। तो आज ही आयोजन में भाग लेने की तैयारी शुरू कर दें। आपका ग्रुप हो या फेमिली, बच्चे हो या बड़े, पुरूष हो या महिला, सभी द ग्रेट डांडिया महोत्सव में चांदी के उपहार जितने का मौका नहीं गवांए। माता के आशिर्वाद सहित उपहार प्राप्त करें। बता देवें आयोजन में प्रवेश केवल पास द्वारा होंगे तथा पास भी तीन केटेगरी के मिलेंगे, कपल पास, ग्रुप पास व फेमिली पास के रूप में मिलेंगे।