May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2022। गांवो में वार्ड सभा के आयोजन व वार्ड पंचों को उनके अधिकारों की जानकारी ही नहीं है और इससे गांवो का विकास अवरूद्ध हो रखा है। जो पंचायती राज कानून की भावनाओं के खिलाफ है और ये स्वस्थ लोकतंत्र की अवधारणा के अनुरूप नहीं है। ये बात कहते हुए अभिनव राजस्थान पार्टी व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के सदस्यों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी के माध्यम से संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा है। पत्र में गांवो में नियमित वार्ड सभाओं का आयोजन करवाने तथा वार्ड पंचो का सम्मान स्थापित करवाने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वार्ड पंच आमजन के साथ रहने वाली एक अहम कड़ी है जिसे अपने पद के अधिकारों की जानकारी नहीं है। सदस्यों ने मांग की ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायतों के प्रति वार्ड पंच को उनके मूल अधिकारों की जानकारी देवें जिससे उनके वार्डों के विकास कार्यों को गति मिल सकें। इस दौरान जागरूकता संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह पुंदलसर, पार्टी के तहसील अध्यक्ष बलंवत नाई, केशुसिंह, जयदेवसिंह, भंवरलाल, प्रेमाराम, हरिराम चाहर, रतनलाल, वार्ड पंच रूपसिंह, विजय, आशु मिस्त्री आदि मौजूद रहें।