






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2022। दहेज के लिए एक नवविवाहिता को ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया तो युवती ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। गांव बिग्गा निवासी 19 वर्षीय उर्मिला कंवर पुत्री मघसिंह ने अपने पति जितेंद्र सिंह व उसके भाई भाभी किसनसिंह व गायत्री, सास धूड़ीदेवी पत्नी कानसिंह निवासी बीकानेर पर कम दहेज के लिए ताने देने, मारपीट करने का आरोप लगाया है। पार्थिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2 मई 2022 को हुआ व तभी से लगातार मोटरसाइकिल व एक लाख रुपयों के लिए ससुराल पक्षीय परिजनों ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यकारी थानाधिकारी बलवीरसिंह के सुपुर्द कर दी है।




