






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2022। (मोमासर से पवन सैनी) दूधिया रोशनी में ढोल नगाड़ों से उत्साहवर्धन करते दर्शक, क्रिकेट के रंग में रंगा पूरा गांव, पंसदीदा खिलाड़ी की हुंटिंग करते समर्थक, चौके छक्के पर पटाखे फोड़ते क्रिकेट प्रेमी, ये शानदार दृश्य है गांव मोमासर के ताल मैदान का जहां स्व. बीरबल ढबास मेमोरियल कप का आयोजन किया जा रहा है। 27 अगस्त से चल रहे इस खेल उत्सव में आज फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर जेबीएन स्पोर्ट्स तोलियासर व जमवाल ज्वेलर्स जयपुर के बीच होगी। खास बात ये है कि दोनों टीमों के सपॉन्सर मोमासर गांव के जंवाई है और ट्रॉफी जितने के लिए उन्होंने जी-जान झोंक रखी है। दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मैदान में उतारे जा रहें है। 64 टीमों से चुनोती लेते हुए दोनों टीमें फाइनल तक पहुंची है। ग्रामीणों में भी मैच को लेकर जबरदस्त आकर्षण है कि टीम कोई भी विजयी हो ट्रॉफी उनके गांव के कंवर साहब ही हासिल करेंगे।
दोनों टीमों में शामिल होंगे स्टार खिलाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के भारत व राजस्थान के टॉप खिलाड़ी आज मोमासर में इस फाइनल मैच को जीतने उतरेंगे। इनमें एजाज खोखर, बंटी पटेल, अजित मोहिते, कृष्णा सतपुते, कृष्णा पंवार, जिग्नेश पटेल,प्रशांत ठाकोर, निशार मंसूरी, अफज़ल शिंदे, राजेश सोरते, विक्की भोईर, अख्तर, फिरोज शेख सहित अनेक नामचीन खिलाड़ी शामिल होंगे।
रात खेले गए सेमीफाइनल, प्रशांत और विक्की रहें मैन ऑफ द मैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात तक आयोजित सेमीफाइनल में जमवाल ज्वेलर्स जयपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर मे 136 रन 6 विकेट खोकर बनाए व जवाब में खेलते हुए मेहताब अवध इलेवन दिल्ली 11.2 ओवर में 113 रन पर आल आउट हो गयीI जयपुर ने ये मैच 26 रन से जीत लियाI इस मैच को जीतकर जमवाल ज्वेलर्स जयपुर फाइनल में पहुचने वाली पहली टीम बन गयीI इस टीम के खिलाड़ी प्रशांत ठाकुर पहले सेमीफाइनल के मैन ऑफ दी मैच रहेI दूसरा सेमीफाइनल मैच जेबीएन स्पोर्ट्स तोलियासर और भादरा टीम के बीच खेला गया।
पहले खेलते हुए तोलियासर ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 127 रन बनायेI भादरा ने जवाबी खेलते हुए 10.3 ओवर में 82 रन पर आलआउट हो गयी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच वीक्की भोईर रहे। तोलियासर फाइनल में पहुचने वाली दूसरी टीम बन गयीI सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमों को 15000- 15000 नगद दिए गये।
विजेता व उपविजेता को मिलेंगे अनेक उपहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर गांव समस्त ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस क्रिकेट महोत्सव की आज पूर्ण होगा। विजेता टीम को 2,51000 रुपए व आकर्षक ट्राफी दी जाएगी तथा उपविजेता को 1,21,000 रुपए और आकर्षक ट्राफी से नवाजा जाएगा। वहीं मैन ऑफ द सिरीज खिलाड़ी को एक मोटरसाइकिल दी जाएगी।
ग्रामीण बने सहयोगी, युवाओं ने संभाली व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन को सफल बनाने में गांव गांव का जन जन व्यस्त है और युवाओं ने व्यवस्थाओं संबंधी सभी जिम्मेदाररियों को एकजुट पूरी कर रहें है। मैच में सोनू मुग़ल और अंकित भामू लाइव कमेंट्री करते है और लाइव स्कोर अमित भामू द्वारा दिया जाता है। आयोजन समिति से जुड़े पूनमचंद ढबास, जयवीर सिंह राजपुरोहित, हनुमान ढब्बास, कालूराम ढब्बास आयोजन में कोऑर्डिनेटर की भूमिका को निभा रहे है।







