May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2022। आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान के तत्वाधान में धर्मचंद भीखमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अनेक असाध्य बीमारियों का पूर्ण ईलाज प्राकृतिक रूप से किया जाएगा। शिविर में सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक योग कालांश का आयोजन होगा तथा सुबह 8 बजे से 12.30 बजे तक प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया व मंत्री मालचंद सिंघी ने बताया कि आयोजन धर्मचंद पुगलिया की स्मृति में किया जा रहा है और प्राकृतिक चिकित्सा से अनेक असाध्य बीमारियों से लाभ ले रहें है।