






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2022। क्षेत्र में मेडिकल सेवाओं के क्षेत्र में धनवंतरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर नागरिकों की सुविधा के लिए नित नए प्रयास कर रहा है। अस्पताल में अब प्रतिमाह पहले व तीसरे मंगलवार को चर्म एवं योन रोग विशेषज्ञ डॉ. राधेश्याम की सेवाएं मिल सकेगी। डॉ. राधेश्याम द्वारा चेहरे की कील, मुंहासे, चेहरे के दाग धब्बे व खड्डों का परामर्श एवं उपचार, चेहरे व शरीर पर फुंसी, लाल दानों, दाद, फटी एड़िया, स्केबिज दापड़, नाखूनों की अन्य बीमारियों का ईलाज, चेहरे की झाईयां, दाग धब्बे, कालापन, आंखो के काले धब्बे, सांवलापन इत्यादि का परामर्श व उपचा, बालों का झड़ना, रूसी, गंजापन बालों की अन्य बीमारियों, गुप्त रोगों का ईलाज व उपचार किया जाता है। संचालक बिग्गा बास रामसरा निवासी मांगीलाल सारण ने बताया कि अस्पताल डॉ. राधेश्याम दाद, खाज व खुजली का भी पूर्ण उपचार करते है तथा अस्पताल में फिजिशयन डॉ. शैलेन्द्र माथुर मेडिसिन डॉ. दिव्यांश व महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति राय मित्तल की सेवाएं नियमित उपलब्ध है।



