






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2022। कस्बे में इसी वर्ष प्रारंभ हुए कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आज विदेशी मेहमान आए और उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों से राजस्थानी संस्कृति के बारे में चर्चा की। विद्यार्थी उत्साह व उल्लास से भर गए तथा आगे बढकर इस दल से परिचय किया। इन फ्रांसीसी पर्यटकों का विद्यालय परिवार ने स्वागत किया व इन पर्यटकों ने बच्चों को फ्रांसीसी भाषा की जानकारी दी। प्रधानाचार्य विमला गुर्जर को इस चार सदस्या दल ने विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया। ये दल भी विद्यालय के दौरे से प्रसन्न हुआ और विद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ फोटो व वीडियो भी बनाएं। दल में शामिल ब्रॉकलिन, बेला, एमीलि, स्टेला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बीकानेर के लिए रवाना हुए।





