May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2022। कस्बे के सेसोमूं गर्ल्स कॉलेज में आज वोटर.आई.डी.से आधार लिंक की कार्यशाला के फॉलोअप कैम्प का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदनलाल माली ने बताया कि गत सप्ताह 12 सितम्बर, सोमवार को इस कार्यशाला के तहत योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने एवं मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने का प्रशिक्षण उपस्थित छात्राओं को दिया गया था। आज कार्यशाला के फॉलोअप कैम्प में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के ई. एल. सी. प्रभारी एवं निर्वाचन विभाग से मास्टर ट्रेनर डॉ.मनीष कुमार सैनी ने आधार लिंकिंग की प्रगति के बारे में छात्राओं से फीडबैक लिया। कार्यशाला में उपस्थित छात्राओं द्वारा इस सप्ताह में स्वयं एवं परिवार के वोटर आई. डी. से आधार लींकिंग का कार्य किया। कार्यशाला में कॉलेज स्टाफ मुरलीधर जोशी, अभिषेक गोस्वामी, भगवान प्रजापत, जूली पुरोहित, सुनीता सैनी, प्रीति विजय एवं विनीता सैनी द्वारा दिया गया योगदान भी सराहनीय रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू गर्ल्स कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया।

मोमासर में सेवा भारती के संस्कार केन्द्र में हिंदी दिवस मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में सेवा भारती द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि बाल संस्कार केन्द्र एवं महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई केन्द्र में आज हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित हिन्दी सुलेख व श्रुत लेख प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। छतरमल प्रजापत ने बच्चों को फल व शिक्षण सामग्री का वितरण किया। सेवा भारती विभाग प्रकल्प प्रमुख सोमनाथ ने अनेकता का एक्य मंत्र देशभक्ति गीत गाया तथा सेवा भारती जिलामंत्री सुभाषचंद्र शास्त्री ने जिले में संगठन द्वारा किए जा रहें कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान सेसोमू स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोनी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अध्यक्ष ओमप्रकाश बाफना ने कि तथा उपाध्यक्ष बीरबलराम, प्रकल्प प्रमुख ओमप्रकाश, गोविन्द, सिलाई प्रशिक्षिका विद्या उपस्थित रह। बनवारीलाल कुमावत ने सभी का आभार जताया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में सेवा भारती के संस्कार केंद्र पर मनाया हिंदी दिवस।

धोलिया में होगा करणी माता का भव्य जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवरात्र के दौरान आगामी 29 सितंबर को गांव धोलिया में करणी माता के मंदिर में जागरण का आयोजन किया जाएगा। मूलाराम नायक परिवार द्वारा आयोजित जागरण में मूलचंद एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी तथा नृत्य कलाकार मुस्कान भजनो पर अपनी प्रस्तुतियां देगी।
घायल हिरण को वन विभाग पहुंचाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना गांव में कुत्तों से घायल हिरण के गांव के युवाओं ने प्राण बचाएं। युवा मुन्नीराम बाना, भानीराम बाना, रामदयाल बाना, आईदान बाना, आसुराम बाना ने हिरण को कुत्तों से छुड़वाया और श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां डॉ. उत्तम सिंह भाटी ने हिरन का प्राथमिक इलाज किया और युवाओं ने वन विभाग भी सुरक्षित पहुंचाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना के युवाओं ने बचाए बेजुबान के प्राण।