






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2022। सहकारी समितियों के तीसरे चरण के चुनाव प्रारंभ हो गए है और समितियों के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ नजर आ रही है। क्षेत्र में तीसरे चरण में लखासर, पूनरासर, बाना, टेऊ-सूडसर, जाखासर, धीरदेसर, आड़सर में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। हालांकि लखासर में निर्विरोध चुनाव होने की सूचनाऐं पहले ही आ गई थी परंतु आधिकारिक घोषणा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी। आज समिति संचालक मण्डल के सदस्य चुने जा रहें है। आज मतदान होगा तथा कल इनकी गिनती होगी। परसों यही सदस्य अपनी समिति का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनेंगे। बता देवें समिति के मतदाताओं में जोश व उत्साह है और सदस्यों के चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों ने मतदाताओं से खूब मान मनुहार की है। गांव उदरासर और बाना में चुनाव की जबरदस्त रौनक नजर आ रही है। सदस्य बनने के लिए भी यहां अच्छा खासा प्रचार हुआ है और प्रत्याशियों ने प्रचार पर्चे भी छपवाए है।





