May 21, 2026
11111

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2022। शिक्षक संघ रेसला के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष गिरधारी गोदारा के प्रथम बार श्रीडूंगरगढ पधारने पर संगठन के सदस्यों ने उनका स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में रेसला के संरक्षक मोहन सिहाग, बीकानेर सभाध्यक्ष जगदीश पंचारिया, बजरंग लाल भादू, विजय ठोलिया का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मोहन सिहाग ने आशीर्वचन स्वरूप संगठन के प्रति सद्भाव रखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। गोदारा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन की हर मांग की पुरजोर पैरवी करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान ऐसीबीईओ ईश्वर राम गरुवा, आर पी कुंभाराम भूंवाल, पवन शर्मा, सभाध्यक्ष घीसाराम, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राहड़, सीताराम ‘सितारा’, श्रवण कुमार, राजू शर्मा, ओमप्रकाश गोदारा, मोहनलाल, मनीष सारण, मदन गोदारा, महेश मार्शल, महेंद्र दाधीच, मेघाराम, इंद्राज खिलेरी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेसला के सदस्यों ने फूलमालाओं व साफा से सम्मान किया प्रदेशाध्यक्ष का।

यूथ कांग्रेस ने किया गोदारा का सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के कार्यालय में देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में युवाओं ने रेसला के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा का स्वागत सम्मान किया। बाना ने गोदारा को साफा पहनाया व शिक्षक हित में कार्य करने की बात कही। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन सियाग, विजय ठोलिया, देवेंद्र राहड़, ईश्वरराम गरूवा, पवन सारस्वत, दानाराम डेलू, कुम्भाराम ज्याणी, इंद्राज खिलेरी, रामकरण, लेखराम डेलू, शुभम शर्मा, श्रवण डूडी, मोहनलाल ज्याणी, जगदीश पंचारिया, नितेश शर्मा, जगराम बाना, राकेश शर्मा, पूनमचंद भाम्भू, बजरंग, राहुल वाल्मीकि, पेमाराम मोटसरा, आशीष शर्मा, पदमाराम बाना सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने रेसला प्रदेशाध्यक्ष गिरधारी गोदारा का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना ने गोदारा को बंधवाया साफा।