






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2022। सोमवार को गांव बेनीसर में गांव के स्वर्गीय किसान नेता रामेश्वरलाल गोदारा की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सरपंच पार्वतीदेवी की अगुवाई में ग्रामीणों ने गोदारा को पुष्पाजंलि अर्पित की। यहां पहुंचे राजनीतिक चेहरों ने गोदारा को श्रत्राजंलि देते हुए उनकी शिक्षाओं को याद कर किसान हित की चर्चा की। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, अंबेडकर पीठ के अध्यक्ष डॉ मदन गोपाल मेघवाल, सरपंच लालमदेसर बड़ा कैलाश गोदारा, लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलैरी, मसूरी से सरपंच संग्राम हुड्डा, केसरदेसर जाटान से सरपंच ओमप्रकाश कंस्वा, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, उरमूल डेयरी अध्यक्ष खाजूवाला से राजेश गोदारा, छात्र नेता अशोक बूड़िया, मेघराज बारूपाल, सोहनलाल महिया, राजेश मंडा, प्रधानाचार्य रजनी सोलंकी, ग्राम विकास अधिकारी हरिप्रसाद मीणा उपस्थित रहें व सभा में भाग लिया। इस दौरान गांव मौजिज ग्रामीण मालाराम डोगीवाल, अणदाराम गोदारा, गणेशाराम गोदारा, सोहनराम गोदारा, कुनणाराम सिंवर, सुगननाथ, सुरजनाथ, अमरचंद प्रजापत, गोविंदराम, गणेशाराम पोटलिया, नौरंग नायक, भगवानप्रकाश, राजूसिंह, शंकर कलवानियां, अमरचंद गोदारा, भागूनाथ हुड्डा, सागरराम मेघवाल सहित अनेक जनें उपस्थित रहें।
151 युवाओं ने किया रक्तदान, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के सरकारी स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में 151 युवाओं ने रक्तदान किया। पीबीएम की टीम ने रक्तसंग्रहण किया। टीम के इंर्चाज कुलदीप ने रक्तदान का महत्व बताया गया तथा रक्तदाता युवाओं का आभार जताया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का तथा रक्तसंग्रहण टीम का सम्मान किया।
शुटिंग वॉलिबॉल का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान आयोजित बॉलीवॉल खेल प्रतियोगिता में 50 से अधिक टीमें खेल रही है जो मैच आज रात तक जारी रहेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच पार्वती देवी गोदारा सहित वार्डपंच ठाकुरनाथ सिंह, रामनारायण गोदारा, सहीराम गोदारा, हरिनाथ सिद्ध ने उद्घाटन किया। मैच का फाइनल आज रात को खेला जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक के रूप में भाग लेंगे।







