






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2022। केन्द्र सरकार द्वारा नामीबिया से लाए गए चितों के लिए चीतल व हिरणों को अन्य जगहों से ले जाकर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ने की खबरों के बाद विश्नोई समाज ने अपना पूरजोर विरोध दर्ज करवाया और अब सिद्ध समाज ने भी अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। गुरू जसनाथ जी पर्यावरण एवं जीव संरक्षण संस्थान के अध्यक्ष कुभांराम सिद्ध ने केंद्र के वन एवं पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर हिरण व चीतल को छोड़ने की खबरों से गुरू जसनाथजी के 36 कोम सहित विश्नोई समाज व जीव प्रेमियों में रोष होने की बात कही। सिद्ध ने पत्र में कहा कि हिरण सिद्ध सम्प्रदाय व जसनाथजी के अनुयायियों सहित विश्नोई सम्प्रदाय कि लिए पूजनीय प्राणी है और इस प्रकार हिरणों को चितों का शिकार बनने के लिए छोड़े जाने की खबर से भावनाएं आहत हुई है इस पर तुरंत रोक लगाई जाएं।




