May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2022। धर्मचंद भीकमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले तीस दिवसीय मेगा प्राकृतिक शिविर का आयोजन तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में आज उद्घाटन हुआ जो 20 अक्टूबर तक चलेगा। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी व सीओ दिनेश कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में कब्ज, गैस, सिर दर्द, अनिद्रा, गर्दन-दर्द, कंधों का दर्द, पीठ का दर्द, कमर दर्द, घुटनों के दर्द, समस्त जोड़ो के दर्द, साइटिका, ऐंठन, गठिया बाव, मधुमेह, मोटापा, अनियमित मासिक धर्म, श्वेत प्रदर, बांझपन, का उपचार योग व प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा किया जाएगा।शिविर में सभी उपचार बिल्कुल निःशुल्क होंगे।

प्रकृति के पास है असाध्य बीमारियों का इलाज है- चौधरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर का उद्घाटन करते हुए उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने प्रकृति को मां बताते हुए कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में ये सिद्ध हो गया है कि सभी बीमारियों का इलाज प्रकृति के पास है। चौधरी ने आने पीढ़ियों को प्रकृति के सान्निध्य में रहने की प्रेरणा देने का आह्वान अभिभावकों से किया। उन्होंने पीड़ितों से निःशुल्क शिविर का लाभ लेने की बात कही। सीओ दिनेश कुमार ने कहा कि कोरोना व अनेक बीमारियों ने बता दिया है कि प्रकृति के नजदीक रहना ही मानव जीवन को स्वस्थ रखने का उपाय है।

मंच पर ये उपस्थित रहें, इनका रहा सान्निध्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, सीओ दिनेश कुमार उपस्थित रहें। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता श्याम महर्षि ने की तथा मंच पर पूर्व प्रधान दानाराम भाम्भू, प्राकृतिक चिकित्सक राधेश्याम, मदनलाल जोशी, तोलाराम मारू, ओम कालवा उपस्थित रहें। मंच संचालन डॉ. चेतन स्वामी ने किया तथा सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सभी वक्ताओं ने भीकमचंद पुगलिया का आयोजन के लिए आभार जताया। तेरापंथ सभाध्यक्ष विजयराज सेठिया, ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष दीपचंद बोथरा, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा, मंत्री मंजूदेवी झाबक, होम्योपैथी चिकित्सक के.के.व्यास, पार्षद अंजू पारख, कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य तुलसीराम चोरड़िया, टीएसएस प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी तेयुप व कन्या मण्डल सहित अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वी चरितार्थ प्रभा ने मंगलपाठ सुनाकर शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने प्रकृति के पास सभी बीमारियों का इलाज बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मातृ शक्ति ने भी उद्घाटन सत्र में उपस्थित दर्ज की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 30 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया।