






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2022। पीने के पानी के लिए वार्ड 23 में गत 6 माह से नागरिक समस्याओं से झुझते हुए परेशान है। मंगलवार को वार्डवासियों ने उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी को ज्ञापन देकर निस्तारण की मांग की है। पार्षद परसराम राजपुरोहित ने बताया कि वार्ड 23 में जलदाय विभाग द्वारा 10-10 दिनों से एक दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। पानी कई कई दिनों बाद सप्लाई रात 10.30 के बाद करीब आधा घण्टे खोली जाती है जिससे वार्डवासी पीने के लिए घड़े तक भर नहीं सकते। कम दबाव के कारण पानी अनेक घरों में नहीं पहुंच रहा है। पार्षद सहित नागरिकों ने बताया कि जलदाय विभाग को लगातार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है और अब समस्या समाधान नहीं होने पर वार्डवासी उग्र प्रदर्शन करेंगे।




