May 21, 2026
11111

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2022। लखनऊ के अमीनाबाद स्थित एक होटल में ठहरा श्रीडूंगरगढ का युवक अपने साथी के साथ 1.71 करोड़ रूपए की हवाला रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अमीनाबाद पुलिस थाने के स्टेशन ऑफिसर कृष्ण वीर सिंह ने बताया कि आरोपी गांव कितासर निवासी मनोज पुत्र शिवप्रसाद अपने साथी राकेश पुत्र शीशपाल निवासी कालू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से बरामद करोड़ों रूपए के बारे में आयकर विभाग के अधिकारियों केा भी सूचित कर दिया गया है। हवाला की बड़ी रकम मिलने के बाद लखनऊ पुलिस ने बीकानेर पुलिस से संपर्क साधा है। उनकी निशानदेही पर युवकों के ठिकानों पर दबिश दी जाएगी। आरोपियों की कॉल डिटेल से हवाला रैकेट खुलने की उम्मीद भी पुलिस को है। लखनऊ के डीसीपी पश्चिम डॉ एस चिन्नपा ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गणेशगंज ग्रेन मार्केट स्थित एक होटल से राकेश और मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया हे। दोनों युवक बरामद 1.71करोड़ रूपयों का हिसाब नहीं दे पाए और कॉल डिटेल से हवाला कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी हो सकती है।