






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2022। देर रात सरदारशहर रोड पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मोटसाइकिल सामने आ रही गाय से टकरा गई और गाय की गाय की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। गनीमत रही की मोटरसाइकिल सवार 18 वर्षीय अनिल पुत्र रामलाल प्रजापत व 15 वर्षीय राकेश पुत्र गणेश प्रजापत चोटिल हुए। आपणों गांव सेवा समिति द्वारा दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।



