May 21, 2026
IMG-20220829-WA0006

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2022। क्षेत्र के 132 केवी दुलचासर से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों से जुड़े कृषि उपभोक्ताओं को 3 फेज ब्लॉक सप्लाई 9 दिनों तक 5 घंटे ही दी जाएगी। विद्युत विभाग के एईएन मुकेश मालु ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 दुलचासर पर 25 एमवीए ट्रांसफार्मर हटा कर 50 एमवीए ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिसके चलते इससे जुड़े सभी 33 केवी फीडरों के कृषि कुओं पर 6 घंटे के स्थान पर 3 फेज बिजली 5 घंटे दी जाएगी। बता देवें इससे सूडसर, दुलचासर, कोटासर, गोपालसर, देराजसर, टेऊ, सेरूणा, नारसीसर, और पूनरासर के कृषि उपभोक्ता प्रभावित होंगे। मालु ने बताया नया ट्रांसफार्मर लगने से कृषि उपभोक्ताओं को ऑवरलोड व ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल सकेगी।