May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2027। जगमगाती रोशनी और बड़े बड़े झूलों में झूलते बच्चे व बड़े, चाट चौपाटी पर आनंद लेती युवतियां, घुमते पुरूष व महिलाएं नजर आई आज दूसरे दिन ताल मैदान में लगे मेले में। मेले में आज शाम यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने गणेश पूजन किया। बाना ने कहा कि मेलों का आयोजन जीवन में उत्साह का संचार कर देता है। बाना ने कहा कि हर वर्ग व उम्र के लोग मेले में भाग लेकर अपने जीवन को स्ट्रेस फ्री कर सकते है। बाना ने नागरिकों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए मेले के आयोजन को सराहा। इस दौरान शिक्षक नेता हरिराम सहू, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव जगराम बाना, शहर महासचिव राहुल, सोशल मीडिया के शुभम शर्मा शामिल रहें और सभी ने मेले के आयोजन की सराहना की। मेला आयोजक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बाना सहित उनके साथ आए युवाओं का आभार जताया। मेला संयोजक सुनिल शर्मा व संजय सिंह ने बताया कि मेले में घेरलु सामान व इमिटेशन ज्वेलरी के अनेक स्टॉलस आज सजा दिए गए है। मेले में घरेलू सामान की अनेक स्टॉलस है जहां उचित मूल्य में सभी सामान उपलब्ध है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में पहुंच रहें है बड़ी संख्या में नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने आज मेले में किया गणेश पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना ने नवरात्र की दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलों पर उमड़ रही है भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेला आयोजक विशाल स्वामी ने सभी का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेला संयोजक संजय सिंह ने बाना का फूलमालाओं से सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के विक्रम स्वामी ने किया स्वागत।