May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2022। शनिवार 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। महापुरूष सम्मान समारोह समिति द्वारा कल सुबह राजकीय अस्पताल में वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा तथा जरूरतमंद वृद्धों को स्टिक देने के साथ ही जरूरत के अनुसार सहयोगी उपरकरण दिए जाएंगे। समिति अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि वृद्धजन दिवस उम्रदराज लोगों के साथ होने वाले भेदभाव व अपमानजनक व्यवहार को समाप्त करने के उद्देश्य से विश्व भर में मनाया जाता है। हम इस दिवस को मना कर वृद्धों को उपयोगी उपकरण देकर उनके प्रति सम्मान प्रकट करने की परंपरा का विकास करना चाहते है। इस कार्यक्रम में समिति सदस्यों सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।