May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2022। बीकानेर में खेले जा रहें ग्रामीण ओलंपिक में श्रीडूंगरगढ़ से हॉकी की ब्लॉक स्तरीय विजेता पुरूष टीम व महिला टीम ने जिला स्तर पर अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। दोनों टीमों के कोच अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरूष टीम शनिवार को पांचु की टीम के साथ फाइनल खेलने मैदान पर उतरेगी और महिला टीम की फाइनल में टक्कर बीकानेर की टीम से होगी। पीटीआई संतोष शेखावत ने बताया कि दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में पुरूष टीम ने बज्जू को हराया वहीं महिला टीम ने खाजूवाला को शिकस्त दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की हॉकी पुरूष टीम की फाइनल में पांचू से होगी टक्कर।