






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ की एक ओर महिला टीम ने आज नवरात्र पर्व पर दूसरी बड़ी खुशी क्षेत्र वासियों को दी है। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक (मोमासर) हॉकी टीम ने ग्रामीण ओलंपिक के जिलास्तरीय फाइनल में धूंरधर प्रदर्शन करते हुए स्टिक का जादू दिखाया और बीकानेर (बरसिंहसर) को 3-0 से हरा दिया है। हालांकि हॉकी पुरूष टीम की चुनौती फाइनल में समाप्त हो गई और टीम 2-0 से (ढिंगसरी) पांचु से हार गई। मोमासर से उपसरपंच की अगुवाई में गांव से अनेक ग्रामीण व युवा अपनी दोनो टीमों के फाइनल मैच देखने व खिलाड़ियों का हौसला बढाने पहुंचे। महिला टीम को शुभकामनाएं देते हुए उपसरपंच ने पुरूष टीम को जमकर तैयारी करने की प्ररेणा दी। इस दौरान मनफूल, शंकर गोदारा, विद्याधर शर्मा, पवन सैनी, तेजपाल सारण, आसुराम नैण, मनोज संचेती, सीताराम सुथार, राकेश गोदारा, चेतन प्रजापत, निर्मल पटावरी, हरिराम प्रजापत मैदान पर मैच उपस्थित रहें व अपने खिलाड़ियों का हौसला बढाया।




