






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2022। बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है परंतु इस पर आवश्यक रूप से औपरचारिक चितंन प्रारंभ हो इसलिए श्रीडूंगरगढ़ में ये नई पहल की गई है। ये बात राजकीय अस्पताल में महापुरूष सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने कही। समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें भगवत नाम स्मरण मालाएं व सहारे के लिए 20 छड़ियां भेंट की गई। 2 जरूरतमंद बुजुर्गों को वॉकर भी दिए गए। आयोजन में अस्पताल के प्रभारी डॉ एलसी बिहाणी ने नागरिकों को वरिष्ठ जनों का सम्मान करने व उनके जीवनकाल के अनुभव से निर्देशन ग्रहण करने की प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान निर्मल पुगलिया, बजरंग सेवग, रामचंद्र राठी, तुलछीराम चोरड़िया, ललित बाहेती, विजय महर्षि, सुरेश भादानी व तोलाराम मारू सहित अनेक समिति सदस्य उपस्थित रहें। सभी ने कार्यक्रम सौजन्य के लिए भैरूंदान पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट का आभार जताया।




