






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के श्रीकरणी हैरिटेज रिसोर्ट में रंग-बिरंगी रोशनियों व के साथ हाई-फाई डीजे साउंड के बीच थिरकते हजारों लोगों ने शक्ति की भक्ति में झूमकर गरबा व डांडिया खेला। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्रीकरणी हैरिटेज द्वारा आयोजित “द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2022” के समारोह में हर उम्र और हर वर्ग के नागरिक जमकर नाचे। जनसमूह ने ‘माँ भवानी के मंदिर में हम गरबा खेलेगे.., ‘ढोलीड़ा ढोल रे बजा.., ‘ढोली तारो..’ सरीखे गीत बजाएं गए और लोगों ने गरबा किया व डांडिया का रंग जमा दिया। श्रीडूंगरगढ़ का जन-जन अल्हड़ मौज के रंग में डूबा नजर आया और 360 डिग्री एंगल पर कैमरों से रील बनाने का मजा लिया।
20 वर्ष कम हो गई आयु-पारख, अतिथियों ने सराहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्रीकरणी हैरिटेज रिसोर्ट द्वारा आयोजित द ग्रेट डांडिया महोत्सव में समाजसेवी जतनलाल पारख, कंचनलता पारख, युवा समाजसेवी बृजलाल तावणियां, जगदीश धूपड़, महेश बोहरा, विकी बिहाणी, एडवोकेट मनोज नाई, बबिता स्वामी, सोहनलाल सिंघी मंच पर उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी ने पूरे क्षेत्र के नागरिकों को स्वस्थ रहने व जीवन में कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हुए शुभकामना दी। आयोजन में हजारों नागरिकों को झूमते देख अतिथि जतनलाल पारख ने कहा कि ऐसा जोश और जूनुन देखकर किसी की भी उम्र 20 वर्ष से कम हो जाएं। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना की और नागरिकों को शुभकामनाएं दी और समाजसेवी भीखमचंद पुगलिया सहयोगी के रूप में शामिल रहें और फोन द्वारा क्षेत्र के समस्त नागरिकों के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी।
इन्होंने दिखया जूनुन, जीते उपहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपी ज्वेलर्स द्वारा 50 से अधिक चांदी के पुरस्कार बांटे गए तथा गोपालदास स्वामी स्विट्स की ओर से गिफ्ट हैम्पर दिए गए। अतिथियों ने सभी विजेताओं का सम्मान किया। शुक्रवार को आयोजन में गरबा क्वीन दीपा आसोपा, बेस्ट डांस डांडिया ग्रुप स्वामी गर्ल्स, डांस फैमिली मालू परिवार, बेस्ट ड्रेस पुरूष नंदू चौधरी, बेस्ट ड्रेस महिला रजनी खट्टानी, बेस्ट चाइल्ड डांसर वनिशा संगवानी, बेस्ट डांडिया डांसर महिला एकता बोहरा, बेस्ट लूक अंकिता बिहाणी, बेस्ट मां बेटी जोड़ी प्रीति एंड ख्वाईश, बेस्ट हेयर स्टाइल मीना बोधिजा, क्लासी बट ट्रेडिशनल लूक रितिका सोमानी, चार्मिंग कपल ऑफ द डे मनु एंड लवि सिंधी, लिटिल स्टार दीना बाहेती, बेस्ट ज्वेलरी शोभा सोनी, बेस्ट स्माइल सुमित्रा भांमू, मोस्ट ब्यूटीफुल विनिता सोनी, सेल्फी क्विन डिंपल सोनी सहित कोड नंबर 1111, 5453,5435,1177 को मंच पर अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
श्रीडूंगरगढ़ बना गुजरात, डीके ने निभाया साथ, विक्की और अमित ने दी डांस प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार शाम श्रीडूंगरगढ़ में मिनी गुजरात नजर आया। डांडिया ड्रेसों में सजे धजे हजारों लोगों ने जोश व जुनून के साथ गरबा खेला। बीकानेर से आए आर.जे. डी.के. ने शानदार ऑडियंस का जानदार साथ निभाया। यहां मंच पर स्वामी गर्ल्स ग्रुप ने जबरदस्त परफोरमेंस दी। राष्ट्रीय स्तर के डांस कलाकार विक्की व अमित ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
जनता ने जताया श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में दोनों दिन भाग लेने वाले सैंकड़ो परिवारों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का भव्य आयोजन के लिए आभार जताया। सभी नागरिकों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए प्रबंधक विशाल स्वामी ने पूरी टीम की ओर से उपस्थित जन जन का आभार प्रकट किया।








































