May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2022। नवरात्र के दिनों में अपनी दिवंगत माता को श्रद्धाजंलि देने के लिए उनके दो बेटों ने एक छोटे से गांव की सरकारी स्कूल में ठंडे पानी की प्याऊ का निर्माण करवाया है। रिड़ी के कालूराम व पवनकुमार तावणियां ने अपनी दिवंगत माता संतोष देवी की स्मृति में पास ही के गांव नोसरीया मिंगसरिया के सरकारी स्कूल में नन्हें मुन्नों के लिए प्याऊ का निर्माण करवाया। उनके पिता तारूराम तावणियां पुत्र लिछमणाराम तावणियां ने पुत्रों की सराहना करते हुए ग्रामीणों को स्कूलों के विकास के लिए आगे आने की प्रेरणा दी। तावणियां ने कहा कि ये विद्या के मंदिर सुविधाजनक हो जाएंगे तो देश का भविष्य प्रगतिशील होगा। लोकार्पण कार्यक्रम में अमित, विकास, योगेश सहित अनेक रिश्तेदार और ग्रामीण उपस्थित रहें व सभी ने इस कार्य की सराहना की। इस दौरान रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ भी उपस्थित रहें। आयोजन में विद्यालय स्टॉफ ने दानदाता परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोसरिया मिंगसरिया में प्याऊ का निर्माण करवाया रिड़ी के तावणियां परिवार ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माता की स्मृति में बेटों ने बच्चों के लिए करवाई पानी पीने की व्यवस्था, स्कूल स्टॉफ व ग्रामीणों ने जताया आभार।