






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2022। दशहरा धर्म की स्थापना के लिए लड़े गए धर्मयुद्ध में धर्म की विजय के रूप में दशहरा मनाया जा रहा है। ओर इसी मौके पर विहिप, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी द्वारा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया। कस्बे के बाहेती भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रूपचंद सोनी ने हर घर मे शस्त्र ओर शास्त्र की आवश्यकता का महत्व बताया। सोनी में धर्मरक्षा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बाल्यकाल से ही धर्म के सानिध्य में बच्चो को रखने की आवश्यकता जताई और जीवन मे धर्म के सानिध्य से ही शिष्टाचार, अनुशासन और आत्मविश्वास आ पाने की बात कही। विहिप जिला मंत्री महेश माली ने संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाते हुए संगठन मजबूती का आह्वान किया। दुर्गावाहिनी की विजयलक्ष्मी सुथार में हर घर से बहिनो ओर मातृशक्ति के संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बजरंग दल तहसील सह संयोजक वासुदेव सारस्वत, शहर संयोजक गनेज़ह जांगिड़, कैलाश पालीवाल, गोपाल चुरा, भैरुदान सोनी, दीपक हिन्दू, महावीर प्रजापत, विकास प्रजापत, संदीप सारस्वत, विक्रम स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यक्रर्ता मौजूद रहे और शस्त्रों का पूजन किया।




