May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2022। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा, श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। दशहरा समारोह समिति द्वारा विभिन्न देवी देवताओं की सजीव झांकिया निकाली जा रही है। ये झांकी बिग्गाबास स्थित गणेश मंदिर से रवाना होकर बाजार पहुंच चुकी हैं। कुछ ही देर में ये झांकी दशहरा मैदान पहुंचेगी और राम बने पात्र द्वारा 53 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जायेगा। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में कस्बेवासी अपने परिवार के साथ सरदारशहर रोड स्थित दशहरा मैदान पहुंच रहे हैं। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा रावण दहन का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप सभी टाइम्स के फेसबुक पेज को लाइक करें ओर शेयर अवश्य करें।