May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2022। जुए, सट्टे एवं शराब की लत में डूबे एक पति ने अपने व्यापार के घाटे से उबरने के लिए पत्नी को अपने पीहर से पांच लाख रुपए लाने के लिए बुरी तरह से प्रताडित किया और पैसे नहीं दे पाने की स्थिति में पत्नी के साथ दुष्कर्म कर रात भर पिटाई की। पीडित पत्नी ने अपने पीहर आकर श्रीडूंगरगढ़ थाने में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के धोलिया रोड़ स्थित सुमन सोनी का विवाह गांव ऊपनी एवं हाल बीकानेर निवासी मनोज सोनी के साथ हुआ था। आरोपी आदतन शराबी है एवं पिछले पांच-छह वर्षों से पीडिता के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था। ऐसे में पीडिता अपने पीहर श्रीडूंगरगढ़ आ गई। लेकिन आरोपी लिखित माफीनामा लिख कर उसे वापस अपने साथ ले गया। गत 3 अक्टूबर की रात को आरोपी ने व्यापार में घाटा होने पर पांच लाख रुपए अपने पीहर से लेकर आने को कहा एवं उसने मना किया तो आरोपी ने दुष्कर्म करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उसके गाल पर बुरी तरह से काट भी लिया। परेशान होकर पीडिता पीहर आई एवं उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमें की जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई कर रहे है।