May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2022। क्षेत्र में अज्ञात चोर लगातार सक्रिय हैं और कस्बे की बॉम्बे कॉलोनी में एक घर के ताले तोड़ कर गहने व नकदी चुराने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बॉम्बे कालोनी निवासी बुधाराम नायक का पैतृक गांव बाना है और वह गत 28 सितम्बर को अपने परिवार के साथ गांव गया था। वहां से 4 अक्टूबर को वापास आया तो उसके घर के ताले टूटे हुए थे और इस दौरान अज्ञात चोर ने घर मे से सोने की 2 अंगूठियां, 1 रखड़ी, एक चांदी की पायजेब ओर 2 हजार नकदी चुरा लिया। पीड़ित की परिवाद पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच एएसआई पूर्णमल को सुपुर्द की गई है।