May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2022। गुरुवार 6 अक्टूबर को क्षेत्र की विभिन्न छोटी छोटी पर खास खबरें, पढें एक साथ न्यूज ब्रीफ में
नाचते गाते रवाना हुए सालासर के लिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरुवार को तहसील के गांव सत्तासर से सालासर के लिए पैदल यात्री संघ नाचते गाते रवाना हुवा। गांव के पाबूजी महाराज के मंदिर में ज्योत के बाद संघ जुलूस पूर्वक रवाना हुवा। पंडित दिनेश सिन्डोलिया ने सुबह 7 बजे विशेष पूजन किया और वरिष्ठ ग्रामीण मघाराम सारण, मानाराम शर्मा, मोटाराम सहु, भंवरसिंह पंवार, केशराराम सहु, हीराराम मेघवाल, नोरंगलाल शर्मा, मनोहरसिंह पंवार, माधाराम शर्मा, आदूराम सारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि संघ को विदा करने कांकड़ तक आये।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गामव सत्तासर से नाचते गाते हुए रवाना।

बसपा ने नियुक्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। I बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी कमल बापेउ ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा कमेटी में बीवीएफ संयोजक पद पर कानाराम मेघवाल को नियुक्ति दी है। साथ ही पार्टी संस्थापक काशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बसपा के महत्वपूर्ण पद पर हुई नियुक्ति।

भारती निकेतन के विद्यार्थियों ने दिया भाषण, पाई प्रशंसा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अहिंसा सप्ताह के तहत कस्बे के रूपादेवी स्कूल प्रांगण में उपखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें भारती निकेतन की छात्राओं ने विजयश्री हासिल की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजय व्यास ने बताया कि महाविद्यालय की छात्रा हर्षिता शर्मा ने प्रथम, कुसुम राठौड़ ने द्वितीय ओर गौरी प्रजापत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को आयोजित हुई थी और एक ही महाविद्यालय की तीन छात्राओं के उपखण्ड स्तर पर विजेता रहने पर महाविद्यालय में इन छात्राओं का सम्मान किया गया। उपखण्ड अधिकारी डॉक्टर दिव्या चौधरी ने भी तीनो बालिकाओं की प्रशंसा की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं की हुई प्रशंसा।