






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शुक्रवार सुबह मंगलगीत गूंज उठे और सैंकड़ो महिलाएं सज धज कर सर पर कलश धारण कर पुण्य कमाने में जुटी रही। मौका था दिवंगत सन्त बाबा किशनाराम सुथार की सद्प्रेरणा से धनेरवा परिवार द्वारा आयोजित 7 दिवसीय भागवत कथा के शुभारंभ का। कथा की शुरुआत पर कालुबास झंवरो के मंदिर से निकली कलश यात्रा मुख्य बाजार होते हुए आडसर बास स्थित आयोजन स्थल माहेश्वरी भवन पहुंची। यहां यात्रा धर्मसभा में बदल गई और संत श्रवणानंद महाराज के भागवत कथा का महात्म्य बताया। गाजे बाजे के साथ शुरू कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और कस्बेवासी शामिल हुए। रास्ते मे कई जगहों पर यात्रा का अभिनंदन किया गया। आप भी देखें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ आयोजन की खास फ़ोटो। आप इस आयोजन का सीधा लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। आयोजक परिवार नारायणी देवी रामगोपाल सुथार द्वारा सभी का आभार जताया गया। भाजपा के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने बताया कि कथा नियमित सुबह 9 बजे से 12 बजे ओर दोपहर 3 बजे से सांय 6 बजे तक होगी। इस दौरान रात्रि को 8 बजे से 9.30 बजे तक भक्तमाल कथा का वाचन भी सन्त भरतशरण महाराज द्वारा किया जाएगा।







