






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2022। इतिहास गवाह है कि परहित ओर सर्वहित में किये गए कार्यो से ही व्यक्ति की स्मृति अमर होती है। और पढ़ने वाले बच्चों के हित मे करवाये गए निर्माण से बिदावत की स्मृति भी अमर हो गई है। यह बात कही क्षेत्र के गांव धर्मास में दिवंगत लालसिंह बिदावत की स्मृति में बिदावत परिवार द्वारा नवनिर्मित प्याऊ के लोकार्पण समारोह में पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत ने। गांव के राउमावि में बनाई गई इस प्याऊ के लोकार्पण पर बिदावत परिवार की सुगन कंवर, उम्मेदसिंह, भागीरथसिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान श्रवण कुमार नाई मोमासर, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, पार्षद विक्रम सिंह शेखावत, जयसिंह पुन्दलसर, जनकदास, मोहन सिंह, रणजीत सिंह, डालूराम जाखड़, नारायण राम जाखड़, गंगाराम प्रजापत, लिछमणराम ढाका, विजयसिंह इंदपालसर, मदनसिंह, भगवानाराम मेघवाल, मोटाराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन मौजूद रहे।





