May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आने का कार्यक्रम बन रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे के लिए ग्राउंड वर्क शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एक ही दिन में श्रीडूंगरगढ़ के गांव गुसाईसर बड़ा में दानदाता द्वारा निर्मित राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण, गांव धीरदेसर चोटियान में शहीद राकेश चोटिया की प्रतिमा का अनावरण ओर गांव सोनियासर गोदारान में शहीद हेतराम गोदारा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस सबन्ध में प्रशासन संभावित कार्यक्रम के लिए हेलिपैड, सभा स्थल, हेलीपैड से सभा स्थल तक का रूट आदि नक्शे सहित तैयार करने में जुट गया है। विदित रहे कि मुख्यमंत्री द्वारा इन तीनो जगहों पर आने की चर्चा पुरानी है और पहले भी मुख्यमंत्री के आने का प्रस्ताव बना था। तीनों ही जगह निर्माण कार्य पूर्ण होकर मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित होने का इंतजार कर रहे हैं।