May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2022। महात्मा गांधी जयंती से शुरू हुवा गांधी सप्ताह के तहत प्रशासन द्वारा महात्मा गांधी की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भारती निकेतन महाविद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बाजी मारी है। बीकानेर के महारानी सुदर्शन गर्ल्स कालेज प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित हुई। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में विजेता रही भारती निकेतन महाविद्यालय की टीम शामिल हुई और जिला भी जीत लिया। प्राचार्य संजय व्यास ने बताया कि महात्मा गांधी की प्रासंगिकता विषय पर भाषण देते हुए भारती निकेतन की हर्षिता शर्मा ने प्रथम, कुसुम राठौड़ में द्वितीय ओर गौरी प्रजापत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारती निकेतन महाविद्यालय की छात्राओं के जिला स्तर पर जीत हासिल करने से क्षेत्र का मान बढ़ा है।