






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2022। पूर्व में कई बार जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए एक जने ने बाप बेटों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा का है। इसी गांव के लिछमणराम पुत्र गणेशाराम जाट निवासी बिग्गाबास रामसरा ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि रविवार शाम मेरे कुए पर गेट के सामने खड़ी बेसहारा गायों को मैं दूर जोहड़ पायतन की तरफ करने लगा तो वहां पर घात लगाकर बैठे रामचंद्र व उसके बेटे भागीरथ, मनोज व दो तीन जने अन्य जनों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठियों से मारपीट करते हुए बेहोश हाल में बीच सड़क छोड गए। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया व पार्थी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



