






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में कल व प्रत्येक बुधवार को सीनियर फिजिशियन की सेवाएं रोगियों को धनवंतरी हॉस्पिटल में उपलब्ध हो सकेगी। धनवंतरी के संचालक बिग्गाबास रामसरा निवासी मांगीलाल सारण ने जानकारी देते हुए बताया कि धनवंतरी अस्पताल प्रांगण में अब प्रति सप्ताह के हर बुधवार को वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश मारू की सेवाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर राजेश मारू ने लंबे समय तक तुलसी सेवा संस्थान में भी मरीजों को अपनी सेवाएं दी है। सारण ने बताया कि क्षेत्र का एकमात्र अस्पताल है जहां हड्डियों के जटिल ऑपरेशन अनुभवी डॉक्टर द्वारा किए जाते है। अस्पताल में डिजिटल एक्सरे, सोनोग्राफी सहित नॉर्मल व सिजेरियन डिलीवर करवाई जाती है। प्रत्येक मंगलवार को चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राधेश्याम तथा गुरूवार को सर्जन डॉक्टर साहिल मिट्ठा, हर माह के पहले व तीसरे रविवार को नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. तुषार जैन की सेवाएं उपलब्ध रहती है। सारण ने कहा कि क्षेत्र के रोगियों को बीकानेर नहीं भागना पड़े और उन्हें अपने क्षेत्र में ही उचित दर पर उत्तम इलाज देना हमारा संकल्प व लक्ष्य है।



