May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2022। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में चार हजार बेटियाँ एक मंच पर पहुंची और उनके सम्मान में कलेक्टर भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला एंव बाल अधिकारिता विभाग द्वारा जिले भर में 60 हजार स्कूली छात्राओं को सहजन के पौधे बांटे जा रहे हैं और जिला स्तरीय कार्यक्रम श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित हो रहा है। कस्बे के रूपादेवी मोहता उमावि के खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं को पोषण के प्रति जागरूक करने के लक्ष्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों की छात्राओं से जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, उपखण्ड अधिकारी डॉक्टर दिव्या चौधरी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रधान सावित्री देवी गोदारा, बीडीओ रामचंद्र जाट, पीआरओ हरिशंकर आचार्य, महिला एंव बाल विकास अधिकारिता विभाग की शारदा चौधरी, माया विश्नोई, तहसीलदार राजवीर सिंह, पर्यावरणविद श्याम सुन्दर ज्याणी आदि रूबरू हो रहे हैं। कार्यक्रम में बालिका पोषण और बालिका शिक्षण पर बल दिया गया है। जिले भर में बालिकाओं को 60 हजार पौधे बांटने के लिए सिद्ध समाज के पूज्य स्थल डाबला तालाब में स्थित देव जसनाथ जन पौधशाला में विकसित किये गए हैं।