August 30, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2022। आड़सर बास माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित भागवत कथा में आज छठें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संत श्रवणानंद सरस्वती ने आकर्षण व प्रेम का अंतर समझाते हुए कहा कि आकर्षण में व्यक्ति पाना चाहता है और प्रेम में देना चाहता है। उन्होंने रास का अर्थ बताया व सत्संग को भी रास का ही अंग बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में वासनाएं अच्छी व बुरी दोनों होती है और अगर आप अच्छी वासनाओं की ओर झुकाव कर देंगे तो अच्छी आकर आप में मिल जाएगी और बुरी की संगत से बुरी वासनाएं मिलने लगेगी। आज कथा में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा पहुंचे व कथा का धर्म लाभ लिया। कथा सुनने आज पूर्व चेयरमैन रामेश्वर पारीक, शिव स्वामी, सहित भंवरलाल जांगिड़, ओबीसी मोर्चा के मदनदास स्वामी, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री अरविंद चारण, महामंत्री सरपंच गिरधारी सिंह राजपुरोहित, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती, सीताराम सुथार, बाबूलाल गर्ग, पंचायत समिति सदस्य भींयानाथ सिद्ध, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सेन, नवरत्न जाट, नगरपालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षद अरुण पारीक, विक्रमसिंह शेखावत, लोकेश माली, रामसिंह जागीदार, गोपाल प्रजापत, जगदीश गुर्जर, पूर्व पार्षद गोपाल व्यास, शिवप्रसाद तावनिया, भाजपा नेता श्याम सारस्वत, हेमासर के लक्ष्मीनारायण सेवग, लिखमादेसर के मूलनाथ सिद्ध, सुनिल तावणियां, गौसेवा समिति के सत्यनारायण स्वामी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा श्रवण की। कथा में आने वाले मुख्य अतिथियों का सुथार परिवार ने स्वागत व सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रवणानंद सरस्वती ने समझाया प्रेम व आकर्षण में अंतर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा का सुथार परिवार ने अभिनंदन किया।