






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2022। क्षेत्र भर में महिलाओं ने गुरुवार को हर्ष व उल्लास के साथ करवा चौथ मनाई। सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने दिनभर व्रत रखा व कहीं सुबह तो कहीं शाम को कथा सुनी गई। चंद्रोदय पर चंद्र पूजन किया गया व महिलाओं ने अखंड सौभाग्य मांगा। घर घर परम्पराओं का निर्वहन हुआ और महिलाओं ने अपनी सास व सभी बड़ो के पैर छूकर उन्हें उपहार दिए वहीं सास ने भी सौभाग्य का आशीर्वाद व अपनी बहुओं को उपहार दिए। पुरुष वर्ग ने भी करवा चौथ के पर्व पर अपनी पत्नियों का सम्मान करते हुए तोहफे दिए। गुरूवार को पूरे अंचल के घर घर में करवा चौथ का उल्लास व उत्साह नजर आया।
















