May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2022। आर्मी क्रेजी युवकों व युवतियों के लिए क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन से खबर आई है। भारती निकेतन कॉलेज में नियुक्त 7वीं राज बीएन बटालियन के सीटीओ नितिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के लिए युवकों व युवतियों की भर्ती का आयोजन होगा जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्मी जॉइन करने के उत्साही युवाओं के लिए एनसीसी पूर्व तैयारी का कार्य करती है। कॉलेज के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भावी अफसरों की ट्रेनिंग के लिए एनसीसी केवल भारती निकेतन कॉलेज में ही उपलब्ध है और कॉलेज के विद्यार्थी इसमें प्रवेश ले सकते है।