May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2022। कस्बे के कालू बास में रघुनाथ जी के मंदिर में आज फूलों से सजावट कर मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कल भंडारे का आयोजन होगा और मौका है मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी सरजू दासजी पुजारी की बरसी मनाने का। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में कीर्तन लाभ ले रहे है। पुजारी अशोक आसोपा, पार्षद रजत आसोपा, अशोक पारीक, डूंगरमल आसोपा, बनवारी आसोपा, सीताराम सारस्वत आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाल रहे है। कल सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद लेने मंदिर में उपस्थित होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रघुनाथ मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी सरजुदास पुजारी की बरसी पर धूमधाम से हुआ आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालु भजन कीर्तन में ले रहे है भाग।