May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2022। क्षेत्र की एक महिला सरपंच व एक ग्राम विकास अधिकारी ने सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा कर बेहतरीन प्रदर्शन का जिलास्तरीय सम्मान हासिल किया है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व नवाचार करने वाले जिले भर से सात सरपंचों व ग्राम विकास अधिकारियों को सम्मानित किया। श्रीडूंगरगढ़ से ग्राम पंचायत लखासर की सरपंच चंदा देवी तथा रिड़ी के ग्राम विकास अधिकारी हितेश कुमार को सम्मानित किया गया है। जिला कलेक्टर ने इन्हें शील्ड व सम्मान पत्र सौंपा। क्षेत्र भर से नागरिक लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी तथा हितेश कुमार को शुभकामनाएं से रहें है। दोनों ने सभी का आभार प्रकट किया है। बता देवें प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी नरेगा, आधार सीडिंग, चारागाह विकास, स्वच्छ भारत मिशन, आंगनबाड़ी केंद्र जीर्णोद्धार, लंपी प्रबंधन सहित विभिन्न योजनाओं में श्रेष्ठ कार्य करने वाले सरपंचो और ग्राम विकास अधिकारियों को सम्मानित किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम विकास अधिकारी रिड़ी हितेश कुमार हुए जिलास्तर पर सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर सरपंच चंदा देवी को जिला कलेक्टर ने दिया जिलास्तरीय सम्मान।