May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2022। राजस्थानी लोक नृत्य कालबेलिया की विश्व स्तरीय पहचान बनी पद्मश्री गुलाबो सपेरा का नृत्य और राजस्थानी लोक गायन की मरू कोकिला सीमा मिश्रा की गायन प्रस्तुति आज रात मोमासर ताल मैदान में मोमासर उत्सव के दौरान होगी। पद्मश्री गुलाबो ने अनेक अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में अपनी परफॉर्मेंस दी है। गुलाबो कालबेलिया आज मोमासर उत्सव में आएगी और क्षेत्र की जनता को कालबेलिया नृत्य कला के साकार दर्शन करवाएंगी। वहीं मायड़ भाषा का नूर सीमा मिश्रा जब चांद चढयो गिगनार, कुवै पर एकली, मिसरी को बाग लगा दे रसिया, काल्यो कूद पड़यो मेल में, सरीखे गीतों को स्वर देगी तो पूरा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र राजस्थान के इस गौरव पर झूम उठेगा। आयोजन में इनके अतिरिक्त घूमर डांस, नगाड़ा बैंड की प्रस्तुति, जुम्मा जोगी ग्रुप, मांगणियार व लंगा गायन, नेहा झा के ग्रुप द्वारा कत्थक नृत्य, सुनील परिहार का नृत्य, फूलों की होली व विदेशी कलाकारों का फ्यूजन म्यूजिक की प्रस्तुतियां होगी। आज रात 9 बजे ताल मैदान मोमासर में होने वाले इस आयोजन का सूत्रधार जाजम फाउंडेशन है। फांउडेशन के सीईओ विनोद जोशी ने गांव के अनेक भामाशाहों का कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए जा रहें योगदान के लिए आभार जताया। ग्राम पंचायत सरपंच सरिता देवी व उनकी पूरी टीम का योगदान भी आयोजन की व्यवस्थाओं को संभालने में उल्लेखनीय है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर होगा लाइव प्रसारण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज रात 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित होने वाले इस शानदार राजस्थानी सांस्कृतिक समारोह का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। बड़ी संख्या में नागरिक आयोजन देखने पहुंचेगें परंतु पूरे क्षेत्र के गांव गांव से पाठक इससे जुड़ सकेंगे और आयोजन का लाइव आंनद श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ ले सकेंगे। दूर दराज के शहरों, राज्यों या विदेश में बैठे नागरिक राजस्थान की खुशबू से दूर बैठे सराबोर हो सकेंगे इस लाइव प्रसारण के माध्यम से। आप सभी पाठक नीचे दी गई फेसबुक पेज की लिंक पर क्लिक कर पेज को लाइक करें जिससे आप अपने क्षेत्र के सभी प्रमुख आयोजनों से जुड़ने के साथ ही हमारे क्षेत्र की हर छोटी बड़ी प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचार से भी जुड़ सकेंगे। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर इसे लाइक करें जिससे आप तक क्षेत्र के सभी लाइव प्रसारण की जानकारी तुरंत पहुंच सकें और आप जुड़ सकें आयोजनों से। https://www.facebook.com/sridungargarhtime