May 21, 2026
mews-updated

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2022। मोमासर उत्सव के दौरान अनेक लोक कलाकारों की टोलियां मोमासर पहुंची है और वे ग्रामीणों की उत्सुकताओं का समाधान भी सहर्ष कर रहें है। आज गांव के गायत्री आदर्श विद्या मंदिर में प्रसिद्ध लोक कलाकार भूंगर खां की टीम ने गोरबंद गाया तो विद्यार्थी उल्लासित होकर झूम उठे। यहां दल के मंजूर खां, नेहरू खो, भुट्टा खां,कोड़े खां ने विद्यार्थियों को लोक वाद्य यंत्र व लोक संगीत के बारे में अनेक जानकारियां दी। विद्यालय के संचालक बनवारीलाल धतरवाल ने कलाकार दल का स्वागत, सम्मान किया। दल ने भाव-विभोर होकर दिए गए आदर भाव के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि वे जाजम फाउंडेशन के आमंत्रण पर लगातार कई वर्षों से इस उत्सव में भाग ले रहें है। मंजूर खां ने पवन सैनी को बताया कि उन्हें मोमासर आकर प्रसन्नता होती है और ग्रामीणों के स्नेहिल व्यवहार के कारण ही वे हर बार यहां आकर अपनी प्रस्तुतियां देते है।