






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव मोमासर में राजस्थानी संस्कृति से सराबोर अनेक सांस्कृतिक आयोजन ‘मोमासर उत्सव’ के दौरान करवाए जा रहें है। शुक्रवार शाम को गांव के मध्य स्थित भोमियाजी मंदिर के चौक पर महाआरती का महाआयोजन हुआ। पुष्करराज के घाट पर स्थित एक मुख्य मंदिर के पुजारी रवि शर्मा की अगुवाई में उनके शिष्यों द्वारा भव्य आरती करवाई गई। मन्दिर के आगे भोमियाजी की आरती संपन्न हुई और पूरे पुजारी दल शंखनाद से गांव में धर्म का उत्साही माहौल साकार किया। पुजारियों ने अनेक वैदिक मंत्रों का पाठ किया व ग्रामीणों ने खूब जयकारे लगाए। इस दौरान यहां उपस्थित राज्य निर्वाचन आयोग के सुदीप सोनी ने इसे राजस्थानी संस्कृति का सजीव दर्शन बताते हुए महाआरती आयोजन की सराहना की। उपसरपंच जुगराज संचेती व विद्याधर शर्मा, विपीन जोशी सहित बाहर से आए अनेक देशी विदेशी मेहमानों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण महाआरती में शामिल हुए।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=812858040024264&id=100063778070450






