






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के गांव उदरासर में गांव के पास ही स्थित बाड़ में आग लग गई और देखते ही देखते बाड़ से आगे बाड़ में फैलने लगी। गांव के युवा रामलाल धतरवाल और राकेश गोस्वामी ने आग को फैलते देख तुरंत एक्शन लिया। पास ही घरों से औजार लेकर दोनों युवाओं ने जलती बाड़ को आगे आग पकड़ती बाड़ को अलग कर हटाया व आग को गांव की ओर फैलने से रोका। उपसरपंच सुरेंद्र कुमार पुनियां, सीताराम, चुन्नीलाल, गोपीराम, मांगीलाल, उदाराम, ओमप्रकाश, महावीर, रामनारायण गोदारा ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे पंचायत सहायक दुलदास स्वामी ने बताया कि आग को फैलने से रोकने के लिए बाड़ को अलग कर गांव की ओर आग बढ़ने से इन युवाओं ने रोक लिया व टैंकर मंगवा कर आग को बुझा दिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और सभी ने युवाओं के इस कार्य की सराहना की।






