May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2022। धर्मास के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतक रूघाराम बावरी के भानजे प्रभुराम बावरी निवासी इंदपालसर ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रभुराम ने बताया कि उसके मामा व आसुराम और तिलाराम बीदासर से इंदपालसर आ रहें थे। तभी तेज गति व लापरवाही से पिकअप चलाते हुए अज्ञात चालक ने रॉन्ग साइड में आकर टक्कर मारी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि तेज गति में आ रही पिकअप को देखकर मोटरसाइकिल सड़क से नीचे उतार लेने के बाद भी अज्ञात पिकअप ने भीषण टक्कर मार दी जिससे रूघाराम की मौके पर ही मौत हो गई व तिलाराम व आसुराम दोनों का ईलाज पीबीएम में चल रहा है। प्रभुराम ने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।